मुजफ्फरनगर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के अग्रणी सामाजिक संगठन युवा पंजाबी संगठन (YPS) की महिला विंग द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी महिलाओं ने न केवल अपनी सफलताओं का जश्न मनाया, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और सोनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सोनिया द्वारा एक विशेष मोटिवेशनल सेशन लिया गया, जिसने उपस्थित महिलाओं को आत्म-निर्भर बनने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, गेम्स खेले और टीम वर्क की मिसाल पेश की।

संगठन की पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि YPS की महिला विंग पिछले दो वर्षों से सक्रिय है और लगातार सशक्त हो रही है। युवा पंजाबी संगठन केवल उत्सवों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह शुक्रताल के अनाथ आश्रमों में सेवा कार्य और प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करने जैसे पुनीत कार्यों में भी लगा हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की टीम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे केवल सालाना कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर, निरंतर सामाजिक गतिविधियों और छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से महिला शक्ति को नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। इस यादगार शाम ने सभी महिलाओं को नई ऊर्जा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक नया विज़न दिया।
ये भी देखें- सेलिब्रेशन के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में आगे आएगी महिला टीम
कार्यक्रम में युवा पंजाबी संगठन की महिला टीम से सलोनी नागपाल, प्रीति कुकरेजा, रेखा खत्री, रिंकू शर्मा, कविता कपीश, निशा राजपाल, राशि चावला, किरन मक्कर, कंचन ग्रोवर, मोनिका धमीजा, अनुभूति लॉ, ज्योति भसीन व सुनैना अरोरा आदि उपस्थित रही।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















