मुजफ्फरनगर में खाटू श्याम जी की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंत्रियों ने किया शुभारंभ, नासिक ढोल और गोरिल्ला रहे आकर्षण का केंद्र

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

​मुजफ्फरनगर- जनपद में ‘हारे के सहारे’ बाबा खाटू श्याम जी की भक्ति की बयार बह रही है। इसी कड़ी में बुधवार को श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट (निकट शहर डाकखाना) द्वारा बाबा खाटू श्याम जी की एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्रियों ने बाबा के स्वरूप की आरती उतारी और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। जिसके पश्चात बाबा की विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ।

शोभायात्रा सुबह 11 बजे मेहता क्लब से प्रारंभ हुई, जो नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा में नासिक ढोल की थाप पर भक्त झूमते नजर आए, वहीं गोरिल्ला की झांकी बच्चों और बड़ों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्याम प्रेमियों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और नृत्य करते हुए बाबा को रिझाया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और धर्म लाभ उठाया।

नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा का समापन शहर के हृदय स्थल शिव चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर हुआ। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य आदित्य गर्ग, योगेन्द्र गर्ग, सचिन गर्ग, नवीन गर्ग, सुरेश गर्ग, प्रदीप गर्ग, सौरभ गर्ग, अंकित गर्ग, विपिन गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग, नीशू गर्ग, अंकुर गर्ग, नमन कंसल, डीके कश्यप, संजय गोयल, हिमांशु वर्मा, कार्तिक गर्ग सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News