मुजफ्फरनगर। जनपद में आस्था और भक्ति के केंद्र श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय ‘श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव’ मंगलवार से बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गया। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव के प्रथम दिन नई मंडी स्थित रामलीला भवन में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें फूलों के श्रृंगार से अलौकिक लग रहे बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारी नेता संजय मित्तल, मोहित बंसल व अरुण गर्ग उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की पौत्री का जन्मोत्सव भी कार्यक्रम में धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जयपुर से आयी हुई भजन गायिका तृप्ति लड्डा ने एक से एक भाव वाले भजन सुनकर माहौल भक्तिमय कर दिया कार्यक्रम के पश्चात फाल्गुन की धमाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ सभी ने नाच नाच कर बाबा श्याम को रिझाया श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत ही आलोकिक लग रहे थे।
समिति के द्वारा दूसरा दिवस श्याम नाम की मेंहदी के रूप में मनाया जाएगा फाल्गुन उत्सव के तीसरे दिन नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के चौथे दिवस रामलीला भवन में वृंदावन के प्रसिद्ध रसिक एवं संत बाबा चित्र विचित्र जी महाराज के द्वारा अपने भजनों से बाबा को एवं प्रेमियों को रिझाकर मनाया जाएगा। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे समिति इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को 51रुपए में निशान वितरित कर रहे है।
निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग ,विवेक बंसल, मनोज खंडेलवाल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













