मुजफ्फरनगर- किसान की गला काटकर निर्मम हत्या क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद में दिन निकलते ही सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब घर में सो रहे एक 60 वर्षीय दलित किसान की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य सुबह नींद से जागे तो किसान का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिवार में जहां कोहराम मच गया तो वहीं सूचना पर एसपी ग्रामीण ख़ुद भारी पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मृतक किसान के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बा निवासी एक 60 वर्षीय दलित किसान राम प्रसाद की आज सुबह उनके घर में खून से लथपथ गर्दन कटी हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 2:00 बजे मृतक किसान पानी पीकर सोया था मृतक की पत्नी की माने तो वह भी उस समय दवाई खाकर सो गई थी उसके बाद सुबह जब आंख खुली तो चारपाई से नीचे जमीन पर किसान का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद मृतक किसान के परिवार में जहां कोहराम मच गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बरहाल हत्या के पीछे की वजह का तो अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टि पुलिस के शक की सुई मृतक किसान के घर में ही घूम रही है जिसके चलते आलाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर घटना के पीछे से पर्दा उठा दिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News