मुज़फ्फरनगर- थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को नवजात बच्ची का शव मिला, कुत्तों द्वारा इस नवजात शिशु को खींचा जा रहा था जब मौहल्लेवासियों की नज़र पड़ी तो एक नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। जिसका मुंह और दोनों हाथ खाये हुए हैं। लोगों में निर्दयता बढ़ती जा रही है नवजात को कूड़े या सड़कों पर डाले जाने की खबरे इसका जीता जागता उदाहरण है।
मुज़फ्फरनगर- नवजात शिशु का मिला शव, कुत्तों ने बुरी तरह नोचा, पुलिस कार्यवाही में जुटी
नगर कोतवाली क्षेत्र में नवजात बच्ची के शव मिलने की सूचना करीब 2 बजे 112 के माध्यम से मिली तो कोतवाल बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। जहाँ मुर्दाघर के सामने बस्ती के झोड़ में एक नवजात शिशु का शव मिला। क्षेत्रवासियों ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है तो वहीं मौके पर पहुँचे गौसेवकों ने दोषियों के विरुद्ध थाना नगर कोतवाली में लिखित तहरीर भी दे दी है।
गौसेवक निशु ने बताया फोन के माध्यम से सूचना मिली थी, रामपुरी शमशान घाट के पास एक नवजात बच्ची का शव मिला है जिसे कुत्ते नोच रहे थे, उन्होंने प्रशासन से मांग की है उक्त बच्ची का त्वरित पोस्टमार्टम किया जाए। मैं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करवायूँगा। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा, फर्जी हॉस्पिटलों जहाँ अवैध रूप से गर्भपात करवाया जा रहा है उन पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com












