मुजफ्फरनगर- राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज़िला समन्वयक ( मिड-डे मील ) के पद पर 15 वर्षों से तैनात संविदा कर्मचारी विकास कुमार त्यागी की संविदा समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व में भी पीड़ित विकास त्यागी और मांगेराम त्यागी ने मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी नें सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी की यदि जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 25 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर नेताओं की बुद्धि-शुद्ध के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा।
मांगेराम त्यागी ने प्रेसवार्ता कर बीएसए पर लगाये गंभीर आरोप, बोले योगी जी इस पर कार्यवाही हो
राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने मीडिया को जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि सभी गलत काम करने के रेट लिस्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी की हुई है और वह लगातार अपने कर्मचारियों का उत्पीड़न गलत काम के लिए करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी एक कर्मचारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए थे उसके बाद बुढ़ाना पूर्व विधायक उमेश मलिक और उनके बीच हॉट-टॉक का एक वीडियो वायरल हुआ था।
उसके बाद अब BSA के निशाने पर संविदा कर्मचारी विकास त्यागी है। मांगेराम त्यागी ने मांग की है कि जल्द से जल्द संविदा कर्मचारी विकास त्यागी को नौकरी पर रखा जाए और जो भी आरोप लगाए गए हैं वो वापस लिए जाए। साथ ही मांगेराम त्यागी ने दावा किया की बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार अपने पीछे उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की सपोर्ट बताते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा यदि जिले में अधिकारियों का ऐसा ही हाल रहा तो मुजफ्फरनगर में मंत्री भी अब एक ही रह गया है आगे यह भी नहीं रहेगा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













