मुज़फ्फरनगर- नगर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नई मंडी, गाँधी कॉलोनी व प्रेमपुरी के बाद अब फ्रैंड्स कॉलोनी में आवारा कुत्तों से क्षेत्रवासियों में आतंक व्याप्त होता दिख रहा है। दो दिनों में 2 बच्चों को काटे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। फ्रैंड्स कॉलोनी में कुत्ते द्वारा बच्चे की टांग को जख्मी करने के बाद उक्त बच्चे का जिला अस्पताल उपचार कराया गया है।
राहगीरों के पीछे दौड़ा दौड़ा कर टांग पकड़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में दिखाई दे रहा है। नगर पालिका प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए। बताया जा रहा है फ्रैंड्स कॉलोनी में 5-6 कुत्तों के झुंड में 2 कुत्ते लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं क्षेत्र के लोगों का कहना है उक्त कुत्तों के मुंह खून लग गया है।

बच्चे का कुत्ते के हमले के बाद का चित्र
यही नहीं नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के निवास से चंद कदम दूर रामलीला ग्राउंड के पास भी कुछ दिन पूर्व 7-8 कुत्ते एक वृद्ध महिला के पीछे दौड़ पड़े थे जिसे राहगीरों ने बचाया था। इसके अतिरिक्त थाना नई मंडी क्षेत्र के गाँधी कॉलोनी गोलोक धाम मंदिर के बाहर भी 5-6 कुत्ते आने जाने वाले लोगों को आतंकित कर रहे हैं क्षेत्र में महिलाएं व बच्चे भयभीत हैं।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













