मुजफ्फरनगर- सन्त शिरोमणि रविदास जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें शहर के कई प्रसिद्ध बैंड व डीजे के साथ आकर्षक झाकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सन्त रविदास जी के अनुयायी भजन-कीर्तन करते हुए व सन्त रविदरास जी के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए तथा साथ ही भजनों पर झूमते नाचते शोभायात्रा में शामिल रहे। इस शोभायात्रा का शुभारम्भ टाउनहाल से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने मंत्री अनिल कुमार व मंत्री कपिल देव का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हम सभी को सन्त रविदास जी महाराज के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं मंत्री कपिलदेव ने कहा कि 15वीं-16वीं शताब्दी के एक महान निर्गुण भक्ति संत, कवि और समाज सुध तारक संत रविदास जी महाराज ने जात-पात, छुआछूत का विरोध किया और ईश्वर के प्रति प्रेम व मानवता (मानव एकता) का संदेश दिया हमे उनके बताये मार्ग को अपनाना चाहिए।
नगर के विभिन्न स्थानों पर संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गयी है। सभी समाज के लोग भव्य झाकियां लेकर टाउनहाल प्रागंण में एकत्रित हुए जहां से शोभायात्रा नगर के झांसी की रानी, शिवचौक, रुड़की रोड़, नावल्टी चौराहा, बकरा मार्किट रोड़, नम्बर दो चुंगी, आबकारी रोड़, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक पर सम्पन्न हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी एक्टिव मोड़ में दिखाई दिया। एडीएम प्रशासन संजय सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत स्वयं शोभायात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते दिखाई दिए।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













