X
मुजफ्फरनगर- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज बजट पेश किया गया जिसे मुज़फ्फरनगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज बजट का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसे सर्वजन हिताय बजट बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने केंद्रीय बजट को विकास प्रण और उद्योग व खेती के लिए लाभकारी बताया है। मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए ही बजट बनाया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, शरद शर्मा, विजेन्द्रपाल, श्री मोहन तायल, पिंटू त्यागी, जितेंद्र कुच्छल, राजू अहलावत, विशाल गर्ग, पवन अरोरा, सुधीर खटीक, विपुल भट्नागर, पंकज माहेश्वरी, रक्षित नामदेव, सुनील तायल, कमल कांत, प्रवीण खेडा, दिनेश, आदेश गौतम, सचिन सैनी, नंद किशोर, प्रियांक, विनय घई, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, दीपक मित्तल, नवनीत, रविकांत प्रधान, रोहतास पाल, विजय सैनी, पुरोहित बाल्मीकि, अजय सागर आदि भाजपा कार्यालय पर उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















