X बंद करें

मुजफ्फरनगर- थाना सिविल लाइन में पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लंबी और गौरवशाली सेवाएं देने वाले उप-निरीक्षक तेजबहादुर सिंह (फिरोजाबाद) और उप-निरीक्षक रमेश चन्द्र (हापुड़) को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके द्वारा निष्ठापूर्वक किए गए कर्तव्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए।

विदाई समारोह के दौरान थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के आगामी सुखमय, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस विभाग में दी गई उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी और नए पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News