कोरोना और जीका वायरस का बढ़ता प्रकोप, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर तेज हो जांच- योगी

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर बढ़ती महामारी की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मरीज बढ़े हैं। इसलिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी सार्वजनिक जगहों पर जांच को जारी रखी जाए। आपको बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने आवास पर कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। देश के कई  हिस्सों में कोविड के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर सीएम की ओर से आदेश दिए गए हैं। 

File imege

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना और जीका वायरस को लेकर हर स्तर पर सर्तक रहें। कानपुर सहित आसपास के जिलों में निगरानी बढ़ाने के साथ मरीजों के उपचार की व्यवस्था भी रखी जाए। उन्होंने ड़ेंगू के बढ़ते मरीजों को लेकर भी दिशां निर्देश दिये। डेंगू जैसी बीमारियों से प्रभावित जिलों में रोगियों के उपचार के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

Related News