मुजफ्फरनगर- भंडूर पुलिस चौकी के सामने स्थित स्वरूप स्टील प्लांट में काम करते वक्त अंकुर नामक इलेक्ट्रीशियन अंकुर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है काम करते वक़्त अचानक चक्कर आने से अंकुर जमीन पर गिर गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार रात क़रीब 11 बजे उक्त स्टील प्लांट में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन अंकुर जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है को अचानक चक्कर आया और वो जमीन पर गिर गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना सिखेड़ा क्षेत्र का है। उक्त प्लांट पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के बड़े बेटे बंटी उर्फ़ सौरभ स्वरूप का बताया गया है। मृतक अंकुर ने हाल ही में प्लांट ज्वॉइन किया था।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













