मुज़फ्फरनगर में भाकियू (अ) ने लगाया आरोप- SIR के तहत कई वोट कटे और कई के बनवा दिए

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- भोपा थाना क्षेत्र के खोजा नगला गांव में एसआईआर (SIR) के दौरान BLO ने ग्राम प्रधान के दबाव में आकर कई बहूओं के वोट काट दिए और कुछ युवतियों की वोट बनवा दी, जिनमें 13-14 साल की नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। भाकियू अराजनैतिक ने आरोप लगाए हैं।

भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला ने बताया कि BLO और सुपरवाइजर ने मौजूदा ग्राम प्रधान के दबाव में यह कार्य किया। भाकियू ने पहले भी एसडीएम सदर से शिकायत की थी, जिन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

आज जब भाकियू प्रतिनिधि जवाब लेने के लिए कार्यालय पहुंचे, तो कर्मचारियों ने किसी भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि जब तक उनकी शिकायत का समाधान नहीं होगा, वे धरने पर बैठे रहेंगे।

यह मामला स्थानीय प्रशासन और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है और जिले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा है। भाकियू अराजनैतिक ने गम्भीर आरोप लगाते हुए धरना दिया।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News