मकर सक्रांति पर्व धूमधाम से सम्पन्न, नवीन मंडी स्थल पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

मकर सक्रांति पर धूमधाम से सम्पन्न, नवीन मंडी स्थल पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु

मुज़फ्फरनगर- प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी नवीन मंडी व्यापार संघ द्वारा मकर सक्रांति का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवीन मंडी स्थल पर शिव मंदिर प्रांगण में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया और अतिथियों को भी प्रसाद खिलाया गया।

नवीन मंडी व्यापार संघ द्वारा पिछले क़रीब 20 वर्षोँ से मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और उसके पश्चात आमजनमानस को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है और देशी घी से तर खिचड़ी अतिथियों को भी श्रद्धा भाव से खिलाई जाती है।

यह भी पढ़ें- बढ़ती ठंड- मुज़फ्फरनगर के 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद

व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि यह पर्व देश के अधिकांश राज्यों में मनाया जाता है बस इसका नाम भिन्न होता है। उन्होंने कहा पंजाब में लोहड़ी, दक्षिण भारत में पोंगल व यूपी, बिहार व एमपी में सक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनपदवासियों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं भी दी।

यह भी देखें- सोनू कश्यप के हत्यारों के विरुद्ध होगी कार्यवाही, राज्यमंत्री कपिल देव ने डीएम व एसएसपी से की बातचीत

कार्यक्रम में विभिन्न धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, व्यापारियों, श्रमिकों एवं आमजन ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो सूर्य देव के उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य एवं सेवा कार्यों का विशेष महत्व है। यह पर्व नए वर्ष का प्रथम प्रमुख त्योहार भी माना जाता है। इस अवसर पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती के पश्चात खिचड़ी, पकौड़ी, चाय, पापड़ एवं गुड़ का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मंडी समिति के अधिकारीगण, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी एवं श्रमिक भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप आदि गणमान्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संजय मिश्रा ने सभी का स्वागत किया।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News