मुज़फ्फरनगर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुज़फ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक की धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी मलिक ने मकर संक्रांति के अवसर पर रुड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचकर आश्रमवासियों को फल वितरित किए।
इस दौरान विधायक पंकज मलिक की माता श्रीमती राजकुमारी मलिक के साथ उनके पुत्र निशांत मलिक भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सेवा व सहयोग का संदेश दिया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com














