मुज़फ्फरनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर किया गिरफ्तार, 18 किलो गांजा बरामद

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद पुलिस की नशे के सौदागरों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ के सौदागरों पर यूं तो पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है। मुज़फ्फरनगर में भी रोजाना मादक पदार्थों की बरामदगी हो रही है। थाना फुगाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, क्षेत्र में 18 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

पुलिस ने 18 किलो गांजा किया ज़ब्त

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की खरीद बेच करने वाले शातिरों के विरुद्ध कार्यवाही मुज़फ्फरनगर जनपद में जारी है। इसी क्रम में थाना फुगाना में मंगलवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा 1 तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुआ है। तस्कर के कब्जे से क़रीब 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित क़ीमत क़रीब 9 लाख ₹ बताई जा रही है।

दरअसल, एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल व सीओ फुगाना यतेन्द्र नागर के नेतृत्व में थाना फुगाना से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) 18 किलो बरामद हुआ है। यह कार्यवाही क्षेत्र की मिशन शक्ति द्वारा की गई है। थाना फुगाना पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। आख़िर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ कहाँ से लाया जा रहा था और कहाँ बेचनी की तैयारी थी।

अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्यवाही

मुज़फ्फरनगर में चल रहे अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना फुगाना पुलिस ने मिशन शक्ति के साथ मिलकर 1 शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 18 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित क़ीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी के आरोप में बिजेंद्र उर्फ बॉबी पुत्र शगन चंद निवासी शिकारपुर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के लिंको की जाँच

जानकारी के मुताबिक उक्त शातिर को मेरठ करनाल हाइवे ग्राम कुरावा जाने वाले रास्ते से गिरफ़्तार किया गया है हालांकि फुगाना पुलिस उक्त प्रकरण में सभी लिंको पर जाँच कर रही है कि इसके पास अवैध मादक पदार्थ कहाँ से आ रहा था और कहाँ भेजा जा रहा था। फ़िलहाल उक्त आरोपी में पहले भी कई मामले संज्ञान में आये हैं।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News