मुज़फ्फरनगर में महिंद्रा ने लॉन्च की 2 नई कार, देखें क्या कुछ है खास

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- महिंद्रा ने 2 नई बेहतरीन कारों की लॉन्चिंग कर दी है। कम्पनी ने आज एक रेस्टोरेंट में महिंद्रा ने 7xo व xev9S की शानदार लॉन्चिंग कर दी है। इस दौरान महिंद्रा कम्पनी के सीईओ कवलजीत सिंह व एमडी विवेक वीरभान भी उपस्थित रहे।

XEV9S में क्या है ख़ास

कंपनी ने XEV9S मॉडल में कम्पनी ने ट्रिपल स्क्रीन दी है जिसका साइज़ 31 इंच से भी अधिक है। वेंटीलेटर फ्रंट और रेयर सीट्स भी उपलब्ध कराई गई है। यही नहीं इसमें 360 डिग्री का कैमरा भी दिया है। इस मॉडल में 3 बैटरी पैक भी मिलेंगे।

XUV700 मॉडल में भी मिलेगी ये खूबियां

यह मोडल पैट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कम्पनी का दावा है पैट्रोल वाली कार 13.47 प्रति लीटर का एवरेज देगी। जबकि डीजल वाली कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर चलेगी। इस मॉडल में भी ट्रिपल स्क्रीन उपलब्ध रहेगी। जबकि इस कार के कुल 6 वेरिएंट मिलेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय मंत्री, अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री, डॉक्टर वीरपाल निरवाल जिला पंचायत अध्यक्ष, सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेंद्र सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, चंदन चौहान एमपी बिजनौर, संदीप मलिक, गौरव स्वरूप, राजपाल बालियान विधायक बुढ़ाना, कुश पुरी, नरेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख जानसठ रवीश आलम खान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News