मुज़फ्फरनगर- अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमाफियाओं पर मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्यवाही जारी है। विभिन्न स्थानों पर एमडीए के बुलडोजर ने क़रीब 12 बीघा जमीन कब्ज़ा मुक्त कराई है। बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था जिसकी सूचना पर एमडीए विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्माणकार्य को ध्वस्त कर दिया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-03 में श्रीमती कविता मीना, उपाध्यक्ष के आदेशों के अनुपालन में आज 8 जनवरी को 3 अलग अलग स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाते हुए बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया है।
अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता देवेन्द्र प्रधान पुत्र जिले सिंह द्वारा स्थल नाला पटरी, मुस्तफाबाद में लगभग 05 बीघा, तमरेज पुत्र स्व. इलियास द्वारा स्थल नाला पटरी रोड, मुस्तफाबाद में लगभग 02 बीघा तथा पवन कुमार पुत्र कस्तूरी लाल मलिक व अंकित आदि द्वारा स्थल खसरा नं. 343 ग्राम मुस्तफाबाद नाला पटरी रोड निकट रणवीरा बैंकेट हॉल, मुजफ्फरनगर में लगभग 05 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग का निर्माण कराया जा रहा था।
इन सभी अवैध निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों/प्लॉटिंगकर्ता द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। जिसके चलते आज गुरुवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-03 में उक्त 03 स्थलों पर लगभग 12 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
ध्वस्तीकरण के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com














