मुज़फ्फरनगर- आज शाम पुलिस अधिकारियों द्वारा अचानक नगर के मुख्य बाज़ारों में फ्लैगमार्च निकाला गया। आपराधिक गतिविधियों व ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुदृड़ बनाने हेतु एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फ़्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता भी जांचना था।
गुरुवार शाम एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने झाँसी रानी व मेरठ रोड़ आदि क्षेत्रों में तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण किया। अपराधों पर नियंत्रण रखने व ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु फ्लैगमार्च करते हुए संबंधित को दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे व सिटी मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ के. मिश्रा व सीओ मंडी राजू साव सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगगण भी उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com














