मुजफ्फरनगर- पचेंडा रोड़ स्थित गौशाला में इक्कीसवाँ गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

gopashtmi muzaffarnagar prem prakash

मुजफ्फरनगर- पचेंडा रोड़ स्थित गौशाला में इक्कीसवाँ गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गाय की पूजा कर भोजन कराया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्वामी यशवीर महाराज भी कार्यक्रम में पहुँचे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी पूजन में शिरकत की। समाजसेवी प्रेम प्रकाश अरोरा, विनय मित्तल, शिशुकान्त एडवोकेट, रजनीश शर्मा, अंकुर दुआ समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गोपाष्टमी पर स्व. उत्तम चंद्र शर्मा के नाम पर गौ सेवा वाहन का पूजन

गोपाष्टमी के पर्व पर वरिष्ठ पत्रकार स्व उत्तम चंद्र शर्मा की याद में उनकी पुत्री पूजा दुआ व दामाद व बुलेटिन सम्पादक अंकुर दुआ ने उत्तम गौ सेवा वाहन का यशवीर महाराज द्वारा पूजन भी कराया गया। जिसका शुभारंभ जल्द कराया जाएगा।

Advertisement

Ads kishor madan

Leave a Comment

Related News