Muzaffarnagar: नई मंडी में कुत्तों पर बैलटों से हमला, सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर में कुत्तों पर हमला

मुज़फ्फरनगर- थाना नई मंडी क्षेत्र में पशुओं पर अत्याचार हो रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ़ पशुप्रेमी आवारा जानवरों की सेवा करते दिखाई देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ़ इस तरह की अमानवीय घटना से पशुप्रेमियों में रोष व्याप्त है।

मामला जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहाँ गतरात यानि 25 दिसंबर 2025 को रात्रि में क़रीब 10.30 बजे जब सर्दियों में सड़कों पर सन्नाटा होने लगता है तब ये दोपहिया सवार युवक हाथों में बैल्ट लिए कुत्तों को मारते हुए नज़र आये। ये ताजा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कुछ युवक हाथ में बैल्ट जैसी वस्तु हाथ में लिए कुत्तों के पीछे तेज रफ़्तार दोपहिया वाहनों पर सवार होकर दौड़ा रहे हैं। और बैलटों से उन पर हमला भी बोल रहे हैं। इस घटना से पशुप्रेमी आहत है। पशुप्रेमी सावन का कहना है हम इस मामले को लेकर थाना नई मंडी में शिकायत भी दर्ज कराएंगे।

Related News