मुज़फ्फरनगर के युवक का गाना मचाएगा धूम, नए साल पर होगा रिलीज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद म उभरते हुए कलाकार अक्षय कुमार जिन्हें म्यूज़िक इंडस्ट्री में Akki Rapking के नाम से जाना जाता है, उनका नया गाना/SONG नए साल के मौके पर जनवरी माह में रिलीज़ होने जा रहा है। इस म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग दो दिनों तक मुज़फ्फरनगर के विभिन्न स्थानों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है।

इस सांग में मुज़फ्फरनगर के ग्रामीण जीवन, खेती-किसानी और गाँवों के आपसी मेल-जोल को खास तौर पर दर्शाया गया है, जो इसे ज़मीन से जुड़ा और अलग पहचान देता है। अपने अलग अंदाज़ और दमदार प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार (Akki Rapking) का यह नया गाना खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कलाकार को उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को पसंद आएगा और भरपूर प्यार मिलेगा। इस सांग का टीज़र 31 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा, जिससे दर्शकों में पहले ही उत्सुकता बनी हुई है। यह सांग यूट्यूब चैनल “Akki Rap King” पर जल्द ही दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। इस गाने में अक्षय कुमार उर्फ अक्की के अतिरिक्त अक्षय भारद्वाज, प्रियांश तोमर, पूजा शर्मा, गौरी खुराना, श्रेया, गोपी सैनी व अंजलि उत्तरेजा भी अभिनय कर रहे हैं।

Related News