यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में आज कोहरा, पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों में शीतलहर के आसार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

उत्तर भारत में शीतलहर अपने चरम पर पहुँच चुकी है, ठंड के साथ साथ घना कोहरा जनजीवन पर काफ़ी परेशानी बना हुआ है। यातायात में घना कोहरा काफ़ी चिंताजनक बना हुआ है। विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का भय भी बना हुआ है और अनेक सड़क हादसे भी घने कोहरे के कारण हो रहे है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 21 दिसम्बर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है इसके साथ ही पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में 25 और 27 दिसंबर कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी यूपी में भी 26 और 27 दिसम्बर को कोहरे की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर समेत पूरे अवध क्षेत्र के लिए अगले 2 दिन भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 70 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं।

मुज़फ्फरनगर में भी मौसम सर्द बना हुआ है, शाम से कोहरे की सफ़ेद चादर नगर के क्षेत्रों में दिखने लगती है और दिन में धूप भी देर से आने के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है जिसके चलते लोग अलाव का सहारा लेते देखें जा रहे हैं तो वहीं गर्म कपड़ों की भी नगर में मांग बढ़ने लगी है।

पहाड़ी क्षेत्रों से अधिक यूपी में ठंड बढ़ती दिख रही है ख़ासतौर से पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में भी ठंड और घना कोहरा छाने लगा है सुबह और शाम से ही सड़कों पर घना कोहरा पसर जाता है। आगामी 24 दिसंबर को भी पश्चिमी यूपी के जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

पिछले 24 घण्टे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छिटपुट इलाकों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर तक की स्थिति देखी गई। उत्तराखंड के भी कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

Related News