मुज़फ्फरनगर- द लर्निंग ट्री गांधी कॉलोनी में दीपावली मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में भिन्न-भिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए गए और बच्चों ने राइड्स, गेम्स, फूड्स एवं डांस का भरपूर आनंद उठाया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे परिसर में हर कोई उत्साह व उमंग से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक झलकियों – नृत्य, गीत एवं कविता – ने दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों के लिए आयोजित विशेष खेलों ने भी कार्यक्रम को उत्साह और जोश से भर दिया।

मेले में निकाले गए पाँच रोमांचक लकी ड्रॉ ने कार्यक्रम में उत्साह की लहर दौड़ा दी और विजेताओं के चेहरों पर खुशी की चमक भर दी। मेले में मुख्य अतिथियों में आई.आई.ए. के मुख्य सेक्रेटरी एवं भाजपा नेता कुशपुरी, सभासद अमित पटपटिया, मुजफ्फरनगर व्यूज के एडिटर प्रशांत खत्री, भाजपा महिला मोर्चा नई मंडी मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मनी पटपटीया व श्रीमती साधना मेहता आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था। दीपावली मेले ने विद्यालय परिवार को एक नई ऊर्जा और उल्लास के साथ एक सूत्र में बाँध दिया।













