मुज़फ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एशिया की प्रसिद्ध गुड मंडी में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति व नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर स्वदेशी जागरण अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, भाजपा नेता अंचित मित्तल, भाजपा नेता जितेंद्र कुच्छल सम्मिलित हुए।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनील तायल, सहसंयोजक व कार्यक्रम संयोजक तरुण मित्तल, सहसंयोजक आशीष तोमर, बृज किशोर गुप्ता, संयोजक केशव मंडल विवेक सिंघल द्वारा अतिथियों का पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा अपने संबोधन में स्वदेशी जागरण अभियान के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया व समस्त व्यापारियों से “स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ” का आह्वान किया। हस्ताक्षर अभियान में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक राकेश त्यागी, शलभ गुप्ता, रमन शर्मा, अरुण प्रताप, सुखबीर सिंह, अभिमन्यु मित्तल, जनार्दन विश्वकर्मा, सुरेंद्र मित्तल, रवि शर्मा, विक्की चावला व पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्र गोयल, सचिन शर्मा, संजय चावला, राघव मिश्रा, भूपेंद्र गोयल, रवि कुच्छल, मदन शर्मा, संजय गोस्वामी, प्रदीप गर्ग, मोहित गुप्ता, कुश कुच्छल, अंकुश कुच्छल, रूचिन गुप्ता, निशांत कुमार, सुरेश कुमार सहित अनेकों पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा सहभागिता की गई।














