मुज़फ्फरनगर- भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव पर शोभा यात्रा का नगर में आयोजन किया गया। शोभायात्रा से पूर्व समाज के 2025 में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, रोहिताश प्रजापति, अर्जुन प्रजापति आदि उपस्थित हुए।

आज भगवान दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, रोहिताश प्रजापति, तरुण पाल, जगदीश पांचाल आदि उपस्थित हुए। शोभायात्रा से पूर्व इस वर्ष उत्तीर्ण हुए 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें शाहपुर क्षेत्र की दिशा प्रजापति पुत्री कपिल कुमार का भी समाज द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्मपाल प्रजापति, संरक्षक श्यामलाल प्रजापति, अध्यक्ष राहुल प्रजापति, महामंत्री सचिन प्रजापति, कोषाध्यक्ष निर्वेश प्रजापति, कानूनी सलाहकार रामनिवास एडवोकेट आदि द्वारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।














