मुजफ्फरनगर- पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह आज गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ज्ञात हो पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती पर पिछले 10 दिनों से जिले भर में भाजपा द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में अनेक भाजपा नेता, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर न केवल सनातन धर्म की ध्वजवाहक थी अपितु महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण थी। अपने समय में उन्होंने देश भर में सैकड़ो मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया, साथ ही प्रशासनिक दक्षता, न्याय, सुशासन,न्याय संगत करनीति, सैन्य सेवा संवेदना,समाज सुधार, कृषि विकास किसान कल्याण कृषि प्रशिक्षण नव्याचार कुटीर उद्योग बाजार और व्यापार प्रोत्साहन आदि विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए जन कल्याण योजनाएं चलाई।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर सुभाष शर्मा, पुरुषोत्तम जाटव, देशबंधु तोमर, शरद शर्मा, प्रदीप सैनी, आंचल तोमर, कविता सैनी, गीता जैन, संजय गर्ग, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, अमित शास्त्री, नंद किशोर पाल, विशाल गर्ग, पवन अरोरा, पंकज महेश्वरी, सभासद अमित पटपटिया, बबीता सिंह, रजत धीमान, शोभित गुप्ता, पंकज अपवेजा सहित सैकड़ो भाजपाई उपस्थित रहे।













