मुज़फ्फरनगर- श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति रजि० मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित गुरुवार को श्री मंगल कलश यात्रा निकालकर शुभारम्भ किया गया। जिसमें नगर से आयी सैकडो की संख्या में महिलाओं ने कलश अपने सिर धारण कर नई मंडी भ्रमण किया। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे श्री राम कथा का प्रारंभ हुआ। कथा का प्रथम प्रसंग “मंगलाचरण राम नाम की महिमा” श्री प्राची देवी जी (मध्यप्रदेश ) के मुखारविंद से कथा वाचन किया।

जिसमें मुख्य रूप से श्री चंद किरण गुरु जी, हरिशंकर तायल, समाजसेवी भीम सैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सुनील तायल, हरिशंकर मुदड़ा, कुलदीप कुमार, विजय बंसल, जे०पी० चाचा, विभोर तायल, पराग गोयल, प्रमुख चावल व्यापारी अंकित गर्ग, जय प्रकाश गोयल, विकास गोयल, शिवम् तायल, सुभाष गोयल, विशाल गोयल, अमरीश सिंघल, संजय मित्तल, अमन गोयल, रजत गोयल, विकास अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, इत्यादि भक्त सम्मिलित रहे।
Advertisement














