X
मुज़फ्फरनगर- दिनांक 23.02.2025 (रविवार) में L&T कम्पनी के द्वारा जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाने के कारण 33/11 केवी उपकेन्द्र न्यू रुडकी रोड़, मुजफ्फरनगर से निर्गत 11 केवी मल्हुपुरा फीडर, 33/11 केवी उपकेन्द्र रुडकी रोड से निर्गत 11 केवी शनि धाम फीडर व 33/11 केवी उपकेन्द्र जिला अस्पताल से निर्गत समस्त 11 केवी फीडर से सम्बन्धित क्षेत्र मौहल्ला इन्द्रा कालोनी, फ्रैण्ड्स कालोनी, जसवंतपुरी, केवलपुरी, मल्हुपुरा, रामपुरी, लद्धावाला, आनन्दपुरी आदि सम्बन्धित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सायं 14:00 बजे तक बाधित रहेगी।














