आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पश्चिमी यूपी के सहारनपुर पहुँचे
| फाइल फोटो |
सहारनपुर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पश्चिमी यूपी के दिग्गज किसान नेता चौधरी यशपाल सिंह की कर्मभूमि सहारनपुर के तीतरों पहुंचे।
उन्होंने विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत व यशपाल सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उनकी अवश्य ही जीत होगी।

















