आगरा में बुखार कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 7 बच्चों समेत 8 की मौत

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 आगरा में बना हुआ है ड़ेंगू और बुख़ार का ख़तरा, बच्चों पर डाल रहा असर, स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा विभाग निरंतर कर रहे कोशिश पर ये रहस्यमयी बुख़ार रुकता दिख नहीं रह है।

आगरा, यूपी में स्थित ताजनगरी आगरा में डेगूं और बुख़ार का कहर निरन्तर बढ़ोत्तरी पर है, इस बुखार से पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गयी है जिसमें 7 छोटे बच्चे शामिल हैं। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर है पर इसे रोकने में विफ़ल होते दिख रहे है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में 26 अधिकारी नियुक्त किये गए हैं, बताया जा रहा है दिनभर में 500 से ज्यादा डेगूं व बुख़ार के मरीज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराये जा रहे हैं।

Leave a Comment

Related News