यूपी में दिसम्बर से लग सकती है आदर्श चुनाव आचार सहिंता

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 लखनऊ, अगले वर्ष 5 राज्यों के चुनाव होने है जिनका कार्यकाल 2022 की मार्च माह से मई के मध्य समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहाँ राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से तैयारियों में जुट चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ़ निर्वाचन आयोग भी सतर्क हो गया है। 

सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर निर्देश जारी किया है। इससे तो लगता है कि प्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। प्रदेश में योगी सरकार का कार्यकाल 14 मई 2022 तक है।

सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक, संभव है कि प्रदेश में फरवरी तक विधानसभा चुनाव सम्पन्न हों जाएं। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने एक नवम्बर से मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी की है। इसके बाद पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

यूपी के साथ-साथ उत्तराखंड, पंजाब,  गोवा, मणिपुर में भी 2022 की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

Leave a Comment

Related News