संभल बवाल में मारे गए 5 लोगों को शहीद बताने वाले मौलाना तौकीर रजा खान आज सम्भल के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने पहुंचने से पूर्व ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया। बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद संभल रवाना हुए। सीबीगंज में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया, जिससे वह संभल नहीं जा सके।
पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को नहीं जाने दिया संभल, समर्थकों समेत हिरासत में लिया
Published On:
Date:


















