X बंद करें

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता भरत कपूर, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुंबई- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 70 और 80 के दशक के मशहूर अभिनेता भरत कपूर का सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। 80 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के सायन अस्पताल में दोपहर करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भरत कपूर पिछले तीन-चार दिनों से काफी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, भरत कपूर के करीबी दोस्त की मानें तो उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

भरत कपूर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मुंबई में ही किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और फिल्म जगत के कुछ करीबी मित्र मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दिवंगत अभिनेता की आत्मिक शांति के लिए 30 अप्रैल को प्रेयर मीट (शोक सभा) आयोजित की जाएगी। भरत कपूर ने करीब 40 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। उन्होंने 1972 में अपने करियर की शुरुआत की थी और विलेन, सपोर्टिंग एक्टर से लेकर चरित्र भूमिकाओं तक, हर किरदार को बखूबी निभाया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com