X बंद करें
   

हवन-यज्ञ और मंत्रोच्चार के साथ ‘देवोपम किड्स गार्डन’ में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज़

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी के लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज शैक्षणिक सत्र 2026–27 के प्रथम दिवस पर स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल, प्रिंसिपल नेहा अरोरा व सभी बच्चों और उनके माता पिता और स्कूल के सभी टीचर्स की उपस्थिति में समस्त समाज के कल्याण एवं स्कूल के बच्चों में धार्मिक आयोजन के द्वारा शुभ कार्यों को प्रारंभ करने का संस्कार रोपित करने के लिए यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया ।

विद्वान पंडित जी द्वारा नव ग्रह का पूजन करने के बाद यज्ञ अग्नि को प्रज्वलित किया गया एवं मंत्रोच्चार करते हुए एवं अग्नि देवता की आरती करते हुए पूर्णाहुति के साथ यज्ञ की समाप्ति की गई। प्रिंसिपल नेहा अरोरा के मार्गदर्शन में सभी टीचर्स ने बच्चों को तिलक एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और बच्चों ने मां सरस्वती जी को नमन करते हुए स्कूल प्रांगण में प्रवेश किया।
प्रिंसिपल मैडम ने नव सत्र प्रारंभ होने पर अपने आशीर्वाद सम्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News