X बंद करें
   

संत निरंकारी मिशन का महाअभियान: 23 अगस्त को ‘वननेस वन’ के तहत देशभर में रोपे जाएंगे 10 लाख पौधे

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

​मुजफ्फरनगर- बाबा हरदेव सिंह जी के दिव्य संदेश “प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है” की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण पहल ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ के छठे चरण का शुभारंभ 23 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जा रहा है।

​मुजफ्फरनगर के संयोजक हरीश कुमार व मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से यह अभियान देशभर के 630 स्थानों पर एक साथ आयोजित होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु व स्वयंसेवक मिलकर लगभग 10 लाख पौधों का रोपण करेंगे।

केवल पौधे लगाना नहीं, वृक्ष बनने तक देखभाल का संकल्प

​सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने बताया कि मिशन की विशेषता केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे की 3 से 5 वर्षों तक नियमित देखभाल की जाती है ताकि वे सघन लघु वन बनकर जैव विविधता और स्थानीय इकोसिस्टम को समृद्ध कर सकें। ​संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा के अनुसार, देश भर में अब तक 350 से अधिक वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं और 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर सेवादार निरंतर इन पौधों का संवर्धन कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन व प्रदूषण की चुनौतियों के बीच मिशन का यह हरित संकल्प समाज को प्रकृति के साथ सहअस्तित्व की प्रेरणा दे रहा है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News