X
मुजफ्फरनगर- (स्कूल बन्द) जनपद में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर देहात तक सड़कों, गलियों और कई स्कूल परिसरों में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जलभराव और रिमझिम बारिश के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा और इस विकट मौसम को देखते हुए मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में कल, यानी दिनांक 10 जुलाई 2026 (दिन शुक्रवार) को भी अवकाश घोषित किया गया है।

लगातार हो रही बरसात के कारण जिला प्रशासन ने अभिभावकों और बच्चों से भी अपील की है कि वे जलभराव वाले स्थानों और जर्जर भवनों के आसपास जाने से बचें और पूरी सावधानी बरतें। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक स्टाफ को इस अवकाश की सूचना समय से उपलब्ध करा दें ताकि सुबह बच्चों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













