X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर में 8 जून को इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

By muzaffarnagarviews

Published On:

X

मुज़फ्फरनगर- शहर के दो अलग-अलग इलाकों के विद्युत लाइन पर कार्य किये जाने हेतु सोमवार, 8 जून 2026 को गांधी कॉलोनी और पचेंडा रोड बिजलीघर से जुड़े कई क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर आधिकारिक शटडाउन लिया जाएगा।

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधी कॉलोनी से निकलने वाले 11 केवी आदर्श कॉलोनी फीडर (पोषक) के अंतर्गत आने वाले वितरण ट्रांसफार्मरों पर बैरिकेडिंग लगाने का कार्य किया जाएगा। इस सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण सोमवार सुबह 09:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक कुल 1 घंटे के लिए आदर्श कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली पूरी तरह गुल रहेगी।

वहीं दूसरी ओर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पचेंडा रोड से निर्गत 11 केवी नसीरपुर फीडर के क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस विकास कार्य के चलते विद्युत लाइनों पर नया कंडक्टर लगाने का काम संपादित किया जाना है। इसके लिए सोमवार सुबह 06:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक कुल 4 घंटे के लिए नसीरपुर फीडर पर शटडाउन रहेगा और संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News