X बंद करें
   

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने छबील लगाकर वितरित किया शीतल शरबत, झाड़ू लगाकर किया श्रमदान

X

मुज़फ्फरनगर- आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित क्षेत्र में अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से जनसेवा का अनुकरणीय कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने छबील लगाकर राहगीरों, आमजन एवं यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने हेतु शीतल शरबत का वितरण किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान भी किया।

उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा और स्वच्छता के संकल्प का भी पर्व है। मां गंगा की पावन प्रेरणा से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह प्रयास समाज में परोपकार, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक छोटा किंतु सार्थक कदम है। इस दौरान अनुज बाला अग्रवाल, नीति अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, सचिन गुप्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News