X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- चौराहे के नाम पर घमासान! ‘महाराणा प्रताप चौक’ के प्रस्ताव पर भड़का जैन समाज, ‘पारसनाथ चौक’ की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- राणा चौक और वहलना चौक के नाम से पहचान रखने वाला चौराहा इस समय सुर्खियों में है। कुछ दिन पूर्व नगर पालिका की बैठक में महाराणा प्रताप चौक के नाम का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके बाद जैन समाज में रोष दिखाई दे रहा है, जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव कुमार जैन ने कहा कावड़ यात्रा के बाद उक्त चौराहे को पारसनाथ चौक वहलना रखने हेतु आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने के निर्णय से जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जैन समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे महापराक्रमी श्रद्धेय महाराणा प्रताप जी को अपना आदर्श मानते हैं और उनके प्रति अपार सम्मान रखते हैं, लेकिन वहलना चौक का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व अलग है। यह चौक वर्षों से “वहलना चौक” के नाम से ही जाना जाता रहा है तथा इसके समीप ही विश्व विख्यात जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र, वहलना स्थित है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं।

ऐसे पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल से जुड़े चौक का नाम बदलना जैन समाज की भावनाओं को आहत करने वाला एवं निंदनीय कदम है। समाज ने इस निर्णय के लिए भाजपा सरकार एवं मौजूदा नगरपालिका प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। जैन एकता मंच “युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने अपने बयान में कहा कि वहलना चौक का नाम परिवर्तन जैन समाज की आस्था और इतिहास के साथ सीधा खिलवाड़ है। हम महाराणा प्रताप जी का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी समाज की पहचान और धार्मिक विरासत को नजरअंदाज करना पूरी तरह अनुचित है। यदि यह निर्णय जल्द वापस नहीं लिया गया, तो जैन समाज सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार आंदोलन करेगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News