X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर- राणा चौक होगा “महाराणा प्रताप चौक” नगर पालिका परिषद की बैठक में हुआ प्रस्ताव पास

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से कथित “राणा चौक” का नाम परिवर्तित कर “महाराणा प्रताप चौक” किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस निर्णय के साथ ही वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।

महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के उन महान योद्धाओं में अग्रणी हैं, जिन्होंने राष्ट्र, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके नाम पर चौक का नामकरण एवं भव्य प्रतिमा की स्थापना जनपद के लिए गौरव का विषय है तथा यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, वीरता और स्वाभिमान की प्रेरणा प्रदान करेगी।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का जो संकल्प लिया गया था, आज वह एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँचा है। संगठन इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करता है और इसे जनभावनाओं के सम्मान का प्रतीक मानता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सभी सम्मानित सभासदों तथा इस निर्णय में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाता है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News