X
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के महानगर अध्यक्ष अनुपम शांडिल्य ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर महानगर कार्यकारिणी की प्रथम सूची सहर्ष घोषित कर दी है। नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां तय करते हुए अनुपम शांडिल्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी भाकियू के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के विचारों व संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने नए पदाधिकारियों से किसान और कमेरे वर्ग की समस्याओं को पूरी मजबूती से उठाने तथा भाकियू परिवार में अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर चौधरी नरेश टिकैत और चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया है।


मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














