X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- भाजपा नेता रूपेंद्र सैनी ने ताजपुर में कांवड़ सेवा शिविर का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव ताजपुर में एक भव्य कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर शिविर का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया।

​उद्धघाटन के पश्चात रूपेंद्र सैनी ने पूरी श्रद्धा और सेवाभाव के साथ कांवड़ियों व स्थानीय ग्रामवासियों को प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान शिव के भक्त कांवड़ियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। कांवड़ यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, और शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचाना ही सच्चा धर्म है।

शिविर के दौरान शिवभक्तों के जलपान और विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कुशविन्दर तोमर, अर्जुन, सिताब सिंह (दरोगा), ईश्वर सिंह, विरेंद्र सिंह (डायरेक्टर), राम कुमार पुंडीर, महेंद्र सिंह, सोनू मुखिया और हरिंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News