X
मुजफ्फरनगर- कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ ही जनपद के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के चलते आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले कुछ दिनों से अभिभावक और छात्र लगातार स्कूलों में छुट्टियों की उम्मीद लगाए बैठे थे। अभिभावकों की इसी समस्या और सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टियों का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
3 अगस्त से 10 अगस्त तक रहेगा पूर्ण अवकाश
बीएसए संदीप कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद मुजफ्फरनगर के अंतर्गत आने वाले सभी:
- प्री-प्राइमरी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय
- माध्यमिक विद्यालय (यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त)
- सभी डिग्री कॉलेज, डायट (DIET) एवं तकनीकी संस्थान (Polytechnic/Engineering/Technical Institutes)
ये सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान दिनांक 03 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों/महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों और उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो।














