X बंद करें

देवोपम किड्स स्कूल में बच्चों की मदर्स ने बनाये एक से एक स्वादिष्ट व्यंजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज नॉन फायर कुकिंग और बर्थडे कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की मदर्स ने प्रतिभाग किया।
नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता में शामिल मदर्स ने अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और उनका प्रस्तुतिकरण भी अत्यंत ही सराहनीय रहा।

बर्थडे कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भी शामिल मदर्स ने अपनी कल्पना शक्ति को जब ड्राइंग शीट पर उकेरा तो सभी कार्ड्स की सुंदरता और स्वच्छता देखकर निर्णायक मंडल के लिए विजेता चुनना अत्यंत कठिन था। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने अपने सम्बोधन में सभी मदर्स को आने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

देवोपम किड्स गार्डन स्कूल की प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने कहा कि जब भी कोई मदर इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होती है तो ये उनके डेडीकेशन को दिखाता है कि वो अपने बच्चों के लिए कितनी समर्पित है। आज के इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथियों में साधना मेहता, लता अरोरा, मणि पटपटिया, मोनाली पंवार और मेघा पटपटिया आदि उपस्थित रही। नेहा मैम ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनकी उपस्थिति को सम्मानित किया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News