X
मुजफ्फरनगर- नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में ऑल इंडिया एंटी करप्शन की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के दिशा निर्देश दिए साथ ही कुछ नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया। ऑल इंडिया एंटी करप्शन के जिला अध्यक्ष विक्की चावला द्वारा पार्टी मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। गांधी कॉलोनी ऑल इंडिया एंटी करप्शन सेमेस्टर की ओर से पवन छाबड़ा को गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी का चेयरमैन व ओमप्रकाश अरोरा के उपसभापति बनने पर हार्दिक शुभकमनाएं देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष विक्की चावला, राजकुमार कालड़ा नगर महासचिव, सनी अहलूवालिया, नदीम अंसारी, हितेश गर्ग, श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, शुभम् गुप्ता, रविकांत, सुरेंद्र कुमार, मोहित सिंह, रोहित, मुकेश, संजय गोस्वामी, रोहित अरोड़ा, संजय चावला व नितिन कुमार आदी मौजुद रहे।













