X
मुजफ्फरनगर- जनपद के मुख्य 400 केवी (KV) विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते कल 23 मई 2026 (शनिवार) की सुबह एक बड़ा शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण 132 केवी उपकेंद्र जॉली रोड से जुड़े रेलवे फीडर सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
मेन बस का होगा रखरखाव कार्य
विद्युत विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 400 केवी विद्युत उपकेंद्र मुजफ्फरनगर पर ‘मेन बस’ (Main Bus) के जरूरी मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्यों को संपादित किया जाना है। इस अति-आवश्यक तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा आज सुबह 05:30 बजे से सुबह 06:30 बजे तक कुल 1 घंटे का शटडाउन रहेगा।
इस शटडाउन के कारण 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जॉली रोड (मुजफ्फरनगर) की मुख्य सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित महत्वपूर्ण फीडरों की बिजली सुबह के समय बंद रहेगी। जिसमें रेलवे सप्लाई- 132 केवी रेलवे फीडर, 33 केवी के प्रमुख शहरी व औद्योगिक फीडर, मंडी समिति, एमएसक्यू (MSQ), दिशा, इंडस्ट्रियल- I और इंडस्ट्रियल- II व 33 केवी के ग्रामीण व अन्य फीडर: निराना, गुलशन, मथेरी/मखियाली, संधावली और भोपा फीडर।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















