मुजफ्फरनगर में बढ़ता प्रदूषण, फैक्ट्रियों पर नहीं लगाम, स्कूल खुलने के आदेश जारी…

By muzaffarnagarviews

Published On:

प्रदूषण फैलती चिमनियां

मुजफ्फरनगर- प्रदूषित वायु लगातार चिंताएं उत्पन्न कर रही हैं तो वहीं बेहद ख़राब स्थिति में है मुजफ्फरनगर का प्रदूषण स्तर। रविवार सुबह दिन निकलते ही AQI 274 पहुँचा। बीते दिनों की बात हो गई शुद्ध ‘हवा पानी’, अब तो हवा भी जहरीली होती जा रही है।

प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर लगाम लगाने में असफल हो रहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, GRAP-4 लागू होने के बाद भी हाथ पर हाथ रखे बैठा है विभाग। विभाग को छोड़कर सभी को दिखाई दे रही प्रदूषण फैलती चिमनियां। आमजन के लिए महंगी साबित हो रही विभागीय अधिकारियों की फ़ैक्ट्री मालिकों पर मेहरबानी। प्रदूषण के कारण कुछ दिनों स्कूलों की छुट्टी और ऑनलाइन पढ़ाई जारी है तो इसी बीच जिलाधिकारी के नए आदेश भी सामने आ गये हैं जिसमें तत्काल स्कूल खोलने के आदेश जारी हुए हैं। सोमवार से स्कूल भी खुल जाएंगे।

Leave a Comment

Related News