X
मुजफ्फरनगर- छपार थाना क्षेत्र के गांव खींदड़िया में तेंदुए के हमले से एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान गांव निवासी दयाराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने दयाराम पर अचानक से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में वह घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दयाराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता व भय का माहौल है। ग्रामीणों को तेंदुए के हमले की आशंका सताने लगी है। दयाराम ने बताया कि तेंदुए ने उनपर अचानक हमला बोल दिया और वह जमीन पर गिरे तो हाथों में भी खरोंच आ गई है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














