X
मुजफ्फरनगर- नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सूरज कुमार राय ने जनपद पहुंचकर आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
एसएसपी सूरज कुमार राय ने शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















